जयपुर, 10 जून। प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 50 हजार किसानों को 5-5 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत किसानों को जैविक बीज, जैव उर्वरक एवं कीटनाशी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस वर्ष 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित कर कृषकों को लाभान्वित किया जाएगा। इसमें लगभग 23.57 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार, 50 हजार कृषकों को जैविक खेती हेतु प्रति कृषक 5000 रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा। इस राशि से कृषक खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।