अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत ट्रेन 13 अप्रैल से दौडेगी ।

Ajmer-Delhi- Cantt-Ajmer- Vande- Bharat- train- will -run -from 13th- April-jaipur-rajasthan-india

अजमेर, 12 अप्रैल ।अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन 13 अप्रैल से किया जायेगा।

गाडी संख्या 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत रेलसेवा दिनांक 13.04.2023 से सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोड़कर) अजमेर से 06.20 बजे रवाना होकर 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा दिनांक 13.04.2023 से सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से 18.40 बजे रवाना होकर 23.55 बजे अजमेर पहुॅचेगी।