Jaipur जयपुर, 9 जनवरी खाद्य । राजस्थान के नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि बडबोले भाजपा नेताओं का घमण्ड झूठ, फरेब और धोखा 2023 में प्रदेश में भाजपा की हार का कारण बनेगा।
खाचरियावास ने आज कहा कि राजस्थान मेंकांग्रेस की सरकार गरीब, मध्यमवर्गीय, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, गांव, खेत और खलिहान के भले के लिये काम कर रही हैं तो केन्द्र में भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल महंगा करके और आटे, दाल, चावल, दही, छाछ सहित परांठे जैसी जरूरी चीजों पर 18 प्रतिषत टैक्स लगाकर देश की जनता की रोटी छीनने का काम कर रही है।
खाचरियावास ने कहा कि इस वक्त पूरे देश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के कारण भाजपा के खिलाफ भारी जन आक्रोष व्याप्त है। इसलिये भाजपा का जन आक्रोष आंदोलन फेल हो गया। अभी कुछ दिन पहले सरदार षहर के उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 27 हजार से ज्यादा वोटो से हरा दिया। फिर भी भाजपा नेता बडबोलापन और झूठे बयानों से बाज नहीं आ रहे।
खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस सरकार का काम बोलता है और भाजपा नेताओं का झूठ, घमण्ड और धोखा बोलता है। इसलिये भाजपा कुछ भी कर ले, 2023 में ना भाजपा चलेगी, ना भाजपा नेताओं का झूठ चलेगा।