भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार पिंचा ने नामांकन दाखिल किया।

BJP candidate Ashok Kumar Pincha filed his nomination.

सरदारशहर, 16 नवंबर । सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार पिंचा ने नामांकन दाखिल किया।

अशोक पिंचा की नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, सांसद राहुल कस्वां, विधायक अभिनेश महर्षि, जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, विधायक बिहारी विश्नोई, बलवीर लूथरा, सुमित गोदारा ने संबोधित कर भाजपा को जिताने की अपील की।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि, सरदारशहर के चुनाव को लेकर कई लोग कहते हैं कि कांग्रेस सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं कोई भविष्यवाणी तो करता नहीं हूं और ना ही डॉक्टर हूँ लेकिन मुझे यह साफ दिख रहा है कि कांग्रेस सरकार वेंटिलेटर पर है।