सरदारशहर,3 दिसंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सरदारशहर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक पींचा के समर्थन में आज रोड शो किया। रोड शो में कई किलोमीटर पैदल चलकर जनसंपर्क किया और आमजन से भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की।
रोड शो में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, प्रत्याशी पींचा, विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां इत्यादि प्रमुख नेतागण उपस्थित रहे।
डॉ. पूनियां ने रोड शो के दौरान संबोधन में कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से सरदारशहर में 8 तारीख को कांग्रेस पार्टी पस्त होगी और 2023 में पूरे राजस्थान से कांग्रेस पार्टी का हमेशा के लिये सूर्य अस्त होगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का प्रचंड बहुमत के साथ कमल मिलेगा और सभी वर्गों के हितों के विकास व उन्नति और मजबूत कानून व्यवस्था बनाने के लिये भाजपा सरकार काम करेगी।
उन्होंने कहा कि, अशोक पींचा संघर्षशील, मिलनसार और मददगार नेता हैं, सरदारशहर की जनता के सुख-दुख में हमेशा मजबूती से खड़े रहते हैं, सरदारशहर के किसान, युवा और माता-बहनों ने ठान लिया कि भाजपा को वोट देकर अशोक पींचा को भारी मतों से जितायेंगे।