भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी – अरूण सिंह

BJP- worker- based- party - Arun -Singh-jaipur-rajasthan-india

जयपुर, 28 जून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक पार्टी है जो कि कार्यकताओं के बूते स्थापित है।

सिंह ने आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता अपना समय देकर पार्टी को मजबूत करने का काम करता है। कार्यकर्ताओं को समय समय पर जो जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं उनका निष्ठा से पालन करते हैं।सिंह ने कहा कि गहलोत आरोप लगाने से पहले स्वंय देखे कि उनके प्रदेश प्रभारी भी तो दूसरे राज्य से हैं।