सोनिया गाँधी की ओर से दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई

Chadar -offered -on- behalf -of- Sonia -Gandhi -at- Khwaja- Moinuddin- Hasan- Chishti -Dargah -Sharif-ajmer-rajasthan-india

अजमेर, 27 जनवरी। ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें उर्स के मुबारक मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी की ओर से अजमेर में दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई गई और राष्ट्रीय एकता, अमन व खुशहाली की दुआ माँगी गई।

श्रीमती सोनिया गॉंधी की ओर से चादर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमेन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चढ़ाई एवं अकीदत के फूल पेश कर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ माँगी।