राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

chief-minister-attended-the-swearing-in-ceremony-of-the-president

नई दिल्ली 25 जुलाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित देश की 15वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह में अपने भाषण में जो विचार व्यक्त किए वो काफी प्रभावशाली थे। गहलोत ने कहा कि वे आशान्वित हैं कि श्रीमती मुर्मू ने अपने भाषण में देश के प्रति जो प्रतिबद्धता व्यक्त की है, उस पर वो खरी उतरेंगी।