मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा

gehlot-Chief- Minister- gave -gifts- to- state- employees-jaipur-rajasthan-india

जयपुर ,17 मार्च। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधान सभा में अनुदान मागों पर हुई बहस का जवाब देते हुए कहा कि कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही सभी पेंशन लाभ दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

गहलोत ने कहा कि इसके साथ ही 75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स को 10 फीसदी पेंशन बढ़ाने की घोषणा की। वहीं प्रदेश में मदरसा पैराटीचर्स के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मदरसों में पढ़ने वाले स्टूडेंट‌‌ को भी दो यूनिफॉर्म दी जाएगी, इस पर 75 करोड़ खर्च होंगे सीएम ने छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सार्वजनिक सुविधा केंद्र बनाने की घोषणा की है, इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे।

गहलोत ने उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर का विकास करवाने की घोषणा की है। इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह पुष्कर का भी विकास किया जाएगा। चुनावी साल में इस घोषणा को काफी अहम माना जा रहा है। त्रिुपरा सुंदरी, सांवलियाजी, खोले के हनुमानजी, तनोट मातेश्वरी, श्रीनाथजी, कैला देवी, वीर तेजा जी, एकलिंगजी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के विकास के लिए डीपीआर बनाई जाएगी।