आओ हम सब मिलकर मनाएं दीपोत्सव:CM

Remove term: Come- let- us -all- celebrate- Diwali -together- CM-jaipur-rajasthan-india Come- let- us -all- celebrate- Diwali -together- CM-jaipur-rajasthan-india

जयपुर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने कहा कि प्रकाश और स्वच्छता का यह दीपावली पर्व समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द, प्रेम और भाई-चारे का संदेश देता है।

CM ने कहा  कोरोना के पिछले दो साल के बाद इस बार यह पर्व प्रदेशवासियों के लिए उल्लास और खुशियों भरा हो, इसके लिए राज्य सरकार आमजन के साथ मिलकर त्यौहार मनाएगी। पूरे प्रदेश में सजावट व रोशनी तथा विशेष आयोजन किये जाएंगे, ताकि कोविड-19 से फीके हुए त्यौहार में फिर से चमक नजर आए।

गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में दीपावली पर्व के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में असामजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दें, इसके लिए सामाजिक संस्थाओं, कम्यूनिटी पुलिस, जनप्रतिधिगणों का सहयोग लें।

गहलोत ने प्रदेश में दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय भवनों, पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक महत्व के स्थानों व धार्मिक स्थलों पर रोशनी, स्वच्छता व्यवस्था और दीपावली से पूर्व ही सड़कों का दुरूस्तीकरण सुनिश्चित किया जाए। घरेलू और व्यापार मंडलों को सजावट के लिए मिलने वाली विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।