शेरगढ़ Jaislmer (जैसलमेर) 23 नवंबर से आर्मी के चिकित्सा अधिकारियों की एक टीम ने बी.एस.एफ के इंस्पेक्टर भैरो सिंह (सेवानिवृत्त) से उनके पैतृक गांव शेरगढ़ में शिष्टाचार मुलाकात की और उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।
चिकित्सा कर्मियों ने सद्भावना के तौर पर उनका और उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इंस्पेक्टर भैरो सिंह ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ 4/5 दिसंबर 1971 की रात लौंगेवाला की लड़ाई में ब्रिगेडियर चांदपुरी और 23 पंजाब के उनके मुट्ठी भर जवानों के साथ न केवल सफलतापूर्वक अपनी चौकियों की रक्षा की बल्कि शत्रु को भारी क्षति पहुँचाकर उन्हें बुरी तरह परास्त कर दिया।
इंस्पेक्टर भैरो सिंह को उनकी वीरता के लिए सेना मेडल से अलंकृत किया गया। युद्ध नायक और उनके परिवार के सदस्यों ने इस भेंट के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और अधिकारियों को उनसे मिलने के लिए धन्यवाद दिया।