पश्चिमी राजस्थान के जिलों को 30 वर्षों तक हो सकेगी पेयजल आपूर्ति

Drinking -water -supply -will- be -available -to -the -districts- of -western- Rajasthan -for 30 -years -cm-Jodhpur -rajasthan-india

जोधपुर, 19 फरवरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण को पूरा करने में वित्तीय कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री आज यहां एक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह परियोजना वर्ष 2054 की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। वर्ष 2025 तक परियोजना का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे जोधपुर, पाली, बाड़मेर में अगले 30 वर्ष तक पानी की कमी नहीं आएगी।

गहलोत ने इस मौके पर जोधपुर के वर्तमान और सुरक्षित भविष्य की तस्वीर उकेरने वाले कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 1799 करोड़ रुपए लागत की राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण की आधारशिला रखी। साथ ही, जनसमूह से भरे उम्मेद स्टेडियम में तालियों की गूंज के बीच लगभग 211 करोड़ रुपए लागत के 19 विकास कार्यों का शिलान्यास और लगभग 85.50 करोड़ रुपए के 8 कार्यों का लोकार्पण कर अपणायत के शहर को अनूठी सौगातें दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई की उपलब्धता के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) ERCP अतिआवश्यक है। पिछली सरकार में बनी इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिए जाने हेतु केंद्र सरकार से बार-बार आग्रह किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से प्रतिबद्धता से पूरा करेगी। इसके लिए 13 हजार 500 करोड़ का बजट रखा है।