मुख्यमंत्री पहुंचे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय

Happy -results- will- come -in -future- from -English- medium -schools-jaipur-rajasthan-india

जयपुर, 6 जून। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने मंगलवार को विद्याधर नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

गहलोत ने कक्षा 10 के टाॅपर्स को मोमेंटो देकर हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी भाषा में शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले हैं। इससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का मौका मिल रहा है। शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। इस शिक्षा के सुखद परिणाम भविष्य में दिखाई देंगे।