भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर का लोकार्पण

Inauguration -of -the- temple -of- Lord- Shri Chitragupt ji-kayasthatoday-jaipur-rajasthan-india

जयपुर, 27 अप्रैल ।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा कृति नगर वाटिका रोड पर नवनिर्मित भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर का लोकार्पण मुख्य अतिथि मेजर जनरल अनुज माथुर द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रदेश भर के 56 चित्रांशु को भी उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

कायस्थ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन सक्सेना ने बताया कि श्री चित्रगुप्त जी का मंदिर स्वर्गीय श्री मुन्ना लाल जी सक्सेना व माता स्वर्गीय श्रीमती सरोज सक्सेना की याद में बनाया है। इस मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी अपनी दोनों पत्नियों व 12 बेटों के साथ विराजमान है। इस तरह का यह प्रदेश में इकलौता मंदिर है। ट्रस्ट के द्वारा रोजगार उन्मुखी कार्य व गरीब बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्य किए जाएंगे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया कि मंदिर लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के 56 चित्रांशों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिनमें एक कायस्थ रत्न, एक कायस्थ विभूषण,14 कायस्थ भूषण व 40 कायस्थ श्री सम्मान से चित्रांश को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट महासचिव श्रीमती तूलिका सक्सेना व महासभा के महामंत्री रवि माथुर ने आभार प्रकट किया।