मुम्बई, 2 नवंबर, विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने जगह बना ली है।
आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 302 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। भारत ने विश्व कप इतिहास में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2007 में बरमुडा को 257 रन से हराया था। भारत का अगला मुकाबला अब दक्षिण अफ्रीका से 5 नवंबर को होगा ।