भाजपा का दामन थामा

BJP-Omprakash -Pahadia - former -chief -minister- Jagannath -Pahadia- Congress- general- secretary - nephew- former -president- Pratibha-Patil- Bijender- Singh -Shekhawat- BSP-Ashok -Verma -retired- IAS -Chandramohan- Meena-joine -jaipur-rajasthan-india

जयपुर, 12 जून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिया के पुत्र ओमप्रकाश पहाडिया, कांग्रेस महासचिव और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भतीजे महासचिव बिजेंद्र सिंह शेखावत, बसपा के प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा और सेवानिवृत आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन मीणा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इन सभी को भाजपा का दुपट्ठा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी समेत अन्य पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे ।
बीजेपी नेताओं ने कहा कि भाजपा देश ही नहीं दुनिया का सबसे बडा राजनैतिक दल है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों में आमजन आस्था रखता है। प्रधानमंत्री के विकास कार्यों के चलते ही कॉग्रेस, बसपा सहित अन्य दलों के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।