साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म

Last -solar- eclipse -of -the -year- ends-delhi-india

जयपुर, 25 अक्टूबर ।   साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ा। यह सूर्य ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे तक दिखाई दिया।
इसे देश के अधिकतर हिस्सों में देखा गया। देश में सबसे पहले यह अमृतसर में शाम 4.19 बजे नजर आया। वहीं, मुंबई में शाम 6.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म हुआ।

Last -solar- eclipse -of -the -year- ends-delhi-india
Last -solar- eclipse -of -the -year- ends-delhi-india

दिवाली के बाद ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा आज हो रहीं है । ग्रहण की वजह से भाईदूज को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है । गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाईदूज होने के कारण कई लोग गुरूवार को मनायेंगे जबकि अनेक लोग आज ही भाईदूज का त्यौहार मना रहे है ।
इस बार दीपावली पर सूर्य ग्रहण और बुध, गुरु, शुक्र, शनि का अपनी-अपनी राशि में हैं, ऐसा योग पिछले 1300 सालों में नहीं बना है। और इसका सूतक मंगलवार सुबह चार बजे से शुरू हो गया। आज का ग्रहण भारत में दिखाई दिया, इसलिए सूतक की वजह से इस साल दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का गैप है। अब गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। 2022 के बाद दीपावली और सूर्य ग्रहण का योग 2032 में 3 नवंबर को बनेगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा, जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखेगा।