संगठन की रीति-नीति को आम लोगों तक पहुंचाए ।डॉ पूनियां

Make- the- customs- and- policies- of- the -organization -accessible- to -the- common -people- Dr- Poonia-puskar-ajmer-rajasthan-india

Puskar पुष्कर,3 जनवरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने एवं लाभार्थियों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया ।

डॉ. पूनियां ने कहा कि विस्तारक का कार्य मिशन 2023 और 2024 में यज्ञ में आहुति देने जैसा महत्वपूर्ण कार्य है, जो वह संगठन की मजबूती के लिए जमीन पर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि विस्तारक संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है, जो आमजन, लाभार्थियों और संगठन के बीच सकारात्मक सेतु का कार्य करता है। उन्होने कहा कि विस्तारक कांग्रेस सरकार की किसान और युवा विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगें

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान को गति देने , सर्वस्पर्शी सदस्यता और नव मतदाता अभियान को गति देने को लेकर मार्गदर्शन दिया।