ब्रजहोली महोत्सव 1 मार्च से

Brajholi- Mahotsav - Gulal -Holi- Kunj- Gulal -Holi- Milk-curd -Holi- Laddu- Holi- Flower’s- Holi -Lathmar- Holi-bharatpur-jaipur-rajasthan-india

भरतपुर,23 फरवरी ।पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से आगामी 1 मार्च से 3 मार्च तक ब्रजहोली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

ब्रजहोली महोत्सव का आयोजन भरतपुर, डीग और कामां में किया जाएगा। इस महोत्सव में रंगीलो राजस्थान मेगा राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या, श्रीराम भारतीय कला केंद्र, नई दिल्ली द्वारा श्रीकृष्ण की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन और बरसाना के माधवॉज रॉक बैंड की ओर से भक्ति संध्या का आयोजन विशेषतौर पर आकर्षण का केंद्र होंगे।

ब्रजहोली मोहत्सव में देशी और विदेशी पर्यटकों को होली के कई रंग, गुलाल होली, कुंज होली, दूध-दही होली,लड्डू होली,फूलों की होली,और लट्ठमार होली के रूप में देखने को मिलेंगे। पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से ब्रजहोली महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। डीग से ब्रज होली महोत्सव की शुरूआत होगी और समापन तीन मार्च को भरपुर में मेगा राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा।