मोदी सरकार ने  देश के हर नागरिक को बनाया सशक्त – पीयूष गोयल

Modi- government -has -empowered -every -citizen -of -the -country - Piyush -Goyal-bjp-bharatpur-rajasthan-india

भरतपुर , 1 जुलाई । केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  नौ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत प्रेस वार्ता को सम्बोधित  करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने समावेशी, प्रगतिशील और सतत विकास के जरिए देश के हर नागरिक को सशक्त बनाया है ।

गोयल ने कहा कि इन नौ वर्षो में सेवा, सुशासन औऱ गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए.प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति की राह पर निकल पड़ा है। एक वह समय था जब भारत के नेता अमेरिका जाकर पाकिस्तान और आतंकवाद पर बात करते थे।  आज भारत के प्रधानमंत्री को विदेशों में जो सम्मान मिला है, अब विदेश से भारत में निवेश आ रहा है.। अमेरिका भारत को टेक्नोलॉजी देने के लिए तैयार है। अमेरिका और भारत के बीच में रिश्ते सुदृढ़ हुए है। देशवासियों ने इतिहास बनते अमेरिका में देखा है।

गायेल ने कहा कि मिस्र में मोदी को सर्वाेच्च सम्मान मिला, यह भारत की उभरती हुई ताकत का परिचय है। मोदी जी के नेतृत्व में 9 वर्ष समावेशी, प्रगतिशील, सतत विकास से इस देश को हर नागरिक को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। 9 वर्ष पहले विश्व की पांच सबसे कमोजर अर्थव्यवस्था थी। मोदी सरकार के इन नौ वर्षों के काम का परिणाम है कि हम जहंा पहले अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में 10 वें स्तर पर थे, लेकिन आज भारत विश्व की  5 वीं बडी अर्थव्यवस्था है।