रविवार और Monday : ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा

indian-Railway-Monday-Train- movement- will- be -affected-jaipur-rajasthan-india

जयपुर, 20 नवम्बर ।उत्तर रेलवे के दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग के पालम-बिजवासन रेलखण्ड पर ट्रेफिक व पावर ब्लाक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी :-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 04433, दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 21.11.22 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04434, रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 21.11.22 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 04989, दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 21.11.22 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14030, मेरठ-रेवाड़ी-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 21.11.22 को मेरठ से प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा नई दिल्ली-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 22.11.22 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली बठिंडा से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 04435, रेवाड़ी-मेरठ रेलसेवा दिनांक 21.11.22 को रेवाड़ी से प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रेवाड़ी-नई दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

री-शेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12259, सियालदह-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 20.11.22 को सियालदह से प्रस्थान करने वाली 2 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी।
2. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 21.11.22 को बरेली से प्रस्थान करने वाली दिल्ली-गुड़गांव रेलखंड पर 1 घंटे 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 19337, इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा दिनांक 20.11.22 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली रेवाड़ी-गुड़गांव रेलखंड पर 2 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
4. गाडी संख्या 14662, जम्मू तवी-बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 20.11.22 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
5. गाडी संख्या 04352, हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 21.11.22 को हिसार से प्रस्थान करने वाली 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
6. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा दिनांक 20.11.22 को भुज से प्रस्थान करने वाली रेवाड़ी-गुड़गांव रेलखंड पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।