200 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

More- than -200 crore- vaccines- have -been -administered -so -far-india-delhi

नई दिल्ली 18 जुलाई। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 200 करोड़ (2,00,04,61,095) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,63,34,227 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.79 करोड़ (3,79,98,722) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।