पंचतत्व में विलीन हुए नेताजी मुलायम सिंह यादव

Netaji -Mulayam -Singh -Yadav- merged -into- Panchtatva-safyai-uttar-pradesh-india

सैफई , उत्तर प्रदेश, 11 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ आज आखिरी विदाई दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने नम आखों से पिता को गंगा जल से आखिरी बार स्नान कराया और फिर उन्हें मुखाग्नि दी। सपा संरक्षक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया गया। कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

अंतिम संस्कार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सांसद वरुण गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे।

Netaji -Mulayam -Singh -Yadav- merged -into- Panchtatva-safyai-uttar-pradesh-india
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैफई पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव, पूर्व सांसद करन सिंह यादव एवं विधायक संदीप यादव के साथ सैफई में अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव सहित शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंची। उद्योगपति अनिल अंबानी, योग गुरु बाबा रामदेव ने भी पूर्व मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी तरफ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेताजी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र समर्पित किया। सेना के जवानों ने भी पूर्व रक्षा मंत्री की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र चढ़ाया।