राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा पर रवाना

Rahul -Gandhi -leaves -for- India- Jodo- Yatra

कन्याकुमारी, 7 सितम्बर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यहां से 3,570 किलोमीटर लम्बी भारत जोडो यात्रा पर रवाना हो गए है ।

इससे पहले सांसद राहुल गांधी ने सुबह पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैंने नफरत और विभाजन की राजनीति के कारण अपने पिता को खो दिया। मैं अब अपने देश को नहीं खो सकता। घृणा पर प्रेम की विजय होगी। हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे।

Rahul -Gandhi -leaves -for- India- Jodo- Yatra
Rahul -Gandhi -leaves -for- India- Jodo- Yatra

उन्होने कहा कि कि मुझे तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है। मुझे भारत जोड़ो यात्रा यहां से शुरू करते हुए बहुत बेहद खुशी है। आज़ादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस की अन्तरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए जारी संदेश जारी सन्देश में कहा कि मैं इसमें पूरी भावना के साथ भाग लूंगी। ष्भारत जोड़ो यात्राष् कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे संगठन में फिर से एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूरा मुल्क इस यात्रा को लेकर उत्सुक है। देश में सामाजिक ताना.बाना कैसे मजबूत होए जाति एवं धर्म के नाम पर चल रहे ध्रुवीकरण को कैसे मिटाएं और आपस में प्यार रहेए यह संदेश लेकर राहुल जी इस यात्रा पर निकल गए हैं।गहलोत ने एक बार फिर कहा कि राहुल के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। देश के समक्ष चुनौतियों से निपटने में भी आसानी होगी। आज भी कांग्रेस में लोग यह भावना रखते हैं कि राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए।

द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। दोनों नेताओं ने तिरंगे को सलामी दी।इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे ।

भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरु होकर 25 नवंबर को मालवा.निमाड़ इलाके से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा महाराष्ट्र की सीमा से लगे बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और खंडवाए खरगोनए इंदौरए उज्जैन और आगर.मालवा जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में यात्रा 16 दिनों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।भारत जोड़ो पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।