नई दिल्ली, 4 अप्रैल । दिल्ली-एनसीआर में तड़के सुबह हुई बारिश से पारा गिर गया है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में करीब 70 सूचकांक की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मयूर विहार और जाफरपुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई। दिल्ली में साढ़े आठ बजे तक 16ण्3 एमएम बारिश दर्ज हुई है।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्रए नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31ण्3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16ण्3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।