जयपुर, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण करने की सहमति प्रदान की है।
गहलोत की इस स्वीकृति के बाद दिनांक 01.02.2022 से 14.02.2022 तक स्वयं के खर्चे पर यूक्रेन से भारत लौटने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के हवाई किराए की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा 50 लाख रूपए की सहमति पूर्व में ही प्रदान कर दी गई थी। इस राशि का पुनर्भरण मुख्य आवासीय आयुक्त, बीकानेर हाउस, नई दिल्ली के माध्यम से किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के खतरे को भांपते हुए अनेक विद्यार्थी भारत सरकार की एडवाइजरी जारी होने की दिनांक से पूर्व ही भारत लौट आए थे। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार की एडवाइजरी दिनांक 15.02.2022 जारी होने से पहले लौटे छात्रों को भी हवाई किराया पुनर्भरण की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है।File Photo