प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. वीडी सिन्हा AASNS के बने अंतरराष्ट्रीय महासचिव

Neuro-Surgeon-Renowned-Neuro-Surgeon-Dr-VD-Sinha-appointed-as-International-General-Secretary-of-AASNS-kayastha-today-jaipur-rajasthan-india

जयपुर,13 अक्टूबर । प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. वीडी सिन्हा को एशियन-ऑस्ट्रेलियन सोसाइटी ऑफ न्यूरोलॉजिकल सर्जन्स (AASNS) का अंतरराष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है।

यरूशलम में आयोजित इंटरनेशनल मीटिंग के दौरान विश्व के सबसे बड़े काँटिनेटल के इस संगठन का डॉ. वीडी सिन्हा को इस पद पर दो साल के लिए सर्वसम्मति से मनोनय किया गया है। डॉ. वीडी सिन्हा ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े इस संगठन की स्थापना 1967 में की गई थी। इसमें कुल 28 देशों के करीब 60 हजार न्यूरो सर्जन्स सदस्य हैं।

संगठन की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. वीडी सिन्हा ने बताया कि AASNS युवा न्यूरो सर्जन्स को फैलोशिप व न्यूरो सर्जिकल ट्रेनिंग देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ हेड इंजरी से ग्रसित मरीजों को प्रिवेंशन व रिहैबिलिटेशन को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। इससे अधिकाधिक हेड इंजरी के मरीजों की जान बचाकर रिहैबिलिटेशन करने में मदद मिलेगी।
आपको बता दें डॉ. वीडी सिन्हा संगठन की न्यूरो ट्रोमा कमेटी के चैयरमैन भी रहे हैं। साथ ही WFNS न्यूरोरिहैबलिटेशन एंड रिक्नस्ट्रेटिव न्यूरो सर्जरी के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं, WFNS न्यूरो ट्रोमा कमेटी के बोर्ड मैंबर हैं।

डा. सिन्हा नेशनल skull base सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा एसीएनएस के एक्जक्युटिव मैंबर भी हैं। डॉ. वीडी सिन्हा वर्तमान में संतोकबा दुर्लभजी हस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। इससे पहले डॉ. सिन्हा सवाई मान सिंह अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग से विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ आचार्य रहे हैं, जो कि पिछले दिनों उल्लेखनीय सेवाओं के पश्चात सेवानिवृत हुए हैं।