युवा लेखिका डॉ. प्रणु शुक्ला को सावित्रीबाई फुले सम्मान

Savitribai -Phule- honor -to- young -writer- Dr- Pranu -Shukla-jaipur-rajasthan-india

Jaipur जयपुर, 3 जनवरी । जयपुर की युवा लेखिका एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रणु शुक्ला को आज यहां एक समारोह में सावित्रीबाई फुले सम्मान प्रदान किया।

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 192 वीं जयंती पर सावित्रीबाई फुले ऑर्गेनाइजेशन फॉर एकेडमिक रिसर्च एंड सोशल डेवलपमेंट, राजस्थान एवं सेंट विलफ्रेड गर्ल्स कॉलेज जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस की मुख्य अतिथि नॉटिंघम यूके की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जय वर्मा और राजस्थान सामाजिक उत्थान बोर्ड की अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा सहित विशिष्ट अतिथियों ने प्रोफेसर डॉ. प्रणु शुक्ला को सावित्रीबाई फुले सम्मान प्रदान किया।

प्रोफेसर डॉ. प्रणु शुक्ला को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया ।