श्री चित्रगुप्त सभा उदयपुर के चुनाव सम्पन्न

Shri- Chitragupt- Sabha- Udaipur- election -completed-kayastha-today-udaipur-rajasthan-india

Udaipur उदयपुर, 11 जनवरी । डा. गिरीश नाथ माथुर को श्री चित्रगुप्त सभा माथुर समाज उदयपुर का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है ।

श्री चित्रगुप्त सभा माथुर समाज की वर्ष 2023 -25 कार्यकारिणी के चुनाव में महेंद्र कुमार माथुर (लाला साहब) उपाध्यक्ष, दिनेश माथुर मुख्यसचिव, गोविंद माथुर वित्त सचिव, दिलीप माथुर सामाजिक एवं सांस्कृतिक सचिव, सन्नी माथुर शिक्षा सचिव, अरविन्द माथुर क्रीड़ा सचिव, निर्विरोध चुने गए |एक पद सह सचिव पर चुनाव हुए जिसमे वीरेंद्र माथुर विजयी हुए ।

चुनाव के बाद संक्षिप्त समारोह में ललित नारायण माथुर पूर्व अध्यक्ष, नरेंद्र प्रसाद माथुर पूर्व उपाध्यक्ष, राकेश माथुर पूर्व मुख्यसचिव,जगदीश नारायण माथुर, अध्यक्ष (कायस्थ विकास मंच उदयपुर), रविन्द्र माथुर, अमित माथुर, अरविन्द माथुर, हरगोविंद माथुर, नवीन माथुर, शक्ति नारायण माथुर, भवानी प्रकाश माथुर , श्याम नारायण माथुर, केदार नाथ माथुर, प्रकाश माथुर एवं समाज के कई गणमान्य उपस्थित रहे।