उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का विशेष स्वागत :वीडियो:

Governor- kal-raj-misra- Educatio Ministe Dr- BD -Kalla -giving -a- special- welcome -to -the -Vice -President- at -Jaipur- Airport-MIND-PLUS-NEWS

जयपुर, 8 सितम्बर । उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज एक दिन की राजस्थान यात्रा पर जयपुर पहुंचे ।

जयपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र,  कला एवं संस्कृति मंत्री बी.डी. कल्लामहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मापुलिस महानिदेशक  एम. एल. लाठर ने भी उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उप राष्ट्रपति का विशेष स्वागत किया ।

उप राष्ट्रपत जगदीप धनखड़ देश के उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद गुरुवार दोपहर पहली बार सपत्नीक राजभवन आए। यहां राज्यपाल  कलराज मिश्र ने उप राष्ट्रपति  धनखड़ और उनकी पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ का भावभरा स्वागत किया। उन्होंने उप राष्ट्रपति से मुलाकात कर प्रदेश और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर उनसे चर्चा की।  

इससे पहले उप राष्ट्रपति के सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल  कलराज मिश्र ने अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीना स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ को राज्यपाल  कलराज मिश्र ने गुरुवार शाम सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी। कला एवं संस्कृति मंत्री  बी.डी. कल्ला, सांसद  राम चरण बोहरा, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक  एम. एल. लाठर और राज्यपाल के प्रमुख सचिव  सुबीर कुमार ने भी एयरपोर्ट पहुंचकर उप राष्ट्रपति को विदाई दी।