सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Sukhwinder Singh Sukhu takes oath as Chief Minister of Himachal Pradesh

शिमला, 11 दिसम्बर। शिमला के रिज मैदान पर आज हजारों लोगों की मौजूदगी में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला , राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे।