गठबंधन का टूटना तय था। मुख्यमंत्री

The -breakup -of- the- alliance- was- certain -Chief- Minister-ashok-gehlot-udaipur

उदयपुर, 9 अगस्त । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार में चल रहे घटनाक्रम पर कहा कि लोकतंत्र का गला घोट कर बिहार में सरकार बनाने के लिए बने इस नापाक गठबंधन का टूटना तय था।

गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इनकी तानाशाही प्रवृत्ति से गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और अब महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है।

गहलोत ने कहा कि ये लोकतंत्र के हत्यारे है, सविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देश इनको माफ नही करेगा।