अजमेर, 5 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आमजन महंगाई की मार से बचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में महंगाई राहत कैम्प¨ं के माध्यम से 10 योजनाओं लाभ दिया जा रहा है।
गहलोत आज यहां महंगाई राहत कैम्प के अवलोकन के दौरान जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के उत्थान के लिए कृत संकल्प ह¨कर कार्य कर रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से देशभर में सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करने का आग्रह किया।
गहलोत ने इस मौके पर अजमेर में 252 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एलीवेटेड रोड का लोकार्पण किया। इसमें पुरानी आरपीएससी से गांधी भवन के मध्य एक तरफा यातायात के लिए 2 लेन सड़क एवं मार्टिण्डल ब्रिज से आगरा गेट तक दो तरफा यातायात के लिए 4 लेन सड़क सहित कुल 2.89 कि.मी. लम्बाई की सड़क निर्मित की गई है। इस एलीवेटेड रोड से शहर के हजारों लोगों को प्रतिदिन यातायात की समस्या से निजात मिल सकेगी।