राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। : मुख्यमंत्री

There- is -no -dearth- of -sports- talent -in -the -state- Chief- Minister-ashok-gehlot-bara-rajasthan-india

बारां, 3 नवंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें निखारने का कार्य कर रही है।

गहलोत आज यहां ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के विजेताओं के सम्मान समारोह एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ग्रामीण ओलम्पिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत व प्रोत्साहित करने के लिए सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के सहयोग से राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन सफल हुआ है। 30 लाख खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया, जिनमें 10 लाख महिला खिलाड़ी भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में खिलाड़ियों को अच्छे मैदान, उपकरण, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण तथा बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में ‘आउट ऑफ टर्न’ नियुक्तियां दी जा रही है। मेडल जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ तक कर दिया गया है। 26 जनवरी से राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक का आयोजन होने जा रहा है।