देश के लिए बलिदान देने वालों का हो सम्मान: मुख्यमंत्री

Those -who -made -sacrifices- for- the -country- should- be -respected-Chief- Minister

चित्तौड़गढ़, 22 नवंबर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के कार्यकाल में राष्ट्रहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए। स्व. इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा उनके कार्यकाल में सेना ने अद्भूत शौर्य का प्रदर्शन कर पाकिस्तान को पराजित किया और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। 1971 के युद्ध में 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करवाने वाली भारतीय सैन्य शक्ति पर हम सबको गर्व है।

गहलोत ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम एवं इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी उद्यान में स्व. राजीव गांधी की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 149 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रतिमा अनावरण के बाद यहां आने वाले युवाआंे को इन महान नेताओं के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद आयी सरकारों द्वारा भारत के लोकतंत्र को सशक्त करने का कार्य किया गया। इसी का परिणाम है कि देश में संविधान लागू होने के साथ ही महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला, जबकि अन्य लोकतंत्रों में इसमें काफी समय लगा। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इन्दिरा गांधी एक महान नेता के रूप में देश के सामर्ने आइं। उन्होंने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देश की अखण्डता की रक्षा की। देश के लिए बलिदान देने वाले नेताओं का सभी के द्वारा सम्मान होना चाहिए।