राजस्थान में 50 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। दीया कुमारी

Tricolor -will -be -hoisted -on- 50 lakh- houses- in -Rajasthan- Diya -Kumari-jaipur

जयपुर 9 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक देश के प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम करेगी।

अभियान की प्रदेश संयोजक बीजेपी सांसद व प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहां की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राजस्थान में भी 50 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

यह अभियान किसी पार्टी विशेष का अभियान नहीं है, यह प्रत्येक व्यक्ति का, राष्ट्रीय अभियान है। और इसमें मेरा मानना है कि जितना उत्साह जोश हमारी युवा पीढ़ी में दिख रहा हैए ऐसा पहली बार हुआ है की हमारा जो कानून था उसमें हम अपने घर पर तिरंगा नहीं लहरा पाते थे उसमें भी मोदी सरकार बदलाव लाई है। आज हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हम अपने घर पर तिरंगा लहरा पायेंगे। इस अभियान में हमारी पार्टी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किए जा रहे है।

सांसद दीया कुमारी ने कहा कि इस अभियान के अर्न्तगत बाइक रैली, वाहन रैली, पदयात्रा 9 से 12 अगस्त तक उसके बाद 11, 12, 13 अगस्त तक प्रभात फेरी का कार्यक्रम है। जिसमें हमारे सारे मोर्चे जुड़े हुए हैं। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी ने बहुत सारे कार्यक्रम बनाए हैं आम जनों को भी इसमें जोड़ा है 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर पर तिरंगा लहराने का जो लक्ष्य हम लोग 50 लाख घरों में पूरे राजस्थान में तिरंगा लहराएगा इस लक्ष्य को हम पूरा करेंगे।