जयपुर,9 जनवरी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा को व्यापक समर्थन और आशीर्वाद मिला हे ।
सिंह ने आज यहां बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से खुलकर सामने आया है, भाजपा की यह जन आक्रोश यात्रा प्रदेश की राजनीति में ऐतिहासिक जीत का 2023 में अध्याय लिखेगी, जो युगों-युगों तक याद रखी जाएगी।
सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा जन आक्रोश यात्रा 1 लाख 15 हजार किलोमीटर चली जो कि देश और प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है, आमजन को 92 लाख पत्रक भी बांटे गए, साथ ही 200 विधानसभाओं में 200 रथों के माध्यम से यात्रा निकलना भी ऐतिहासिक रहा है।जन आक्रोश यात्रा राजस्थान की सभी पंचायतों और गांव गांव तक पहुंची है और 62 हजार से अधिक नुक्कड सभाएं और चौपालें हुई। राजस्थान के 1 करोड 20 लाख से अधिक लोगों से सम्पर्क हुआ है, जिसका संदेश प्रदेश के 08 करोड़ लोगों तक पहुंचा है।