जयपुर, 19 जुलाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि, हम धरातल पर परिश्रम करके संगठन को बूथ स्तर तक मुखर, प्रखर, अजेय एवं अभेद्य बनाएंगे, जिससे भाजपा के राष्ट्रवाद के विचार को नई गति और मजबूती मिलेगी और संगठन की मजबूती का यही रास्ता 2023 में राजस्थान में भाजपा को तीन-चौथाई बहुमत के साथ विजय दिलाएगा।
डॉ. पूनियां ने कहा कि,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों और प्रदेशभर में बूथ एवं पन्ना इकाइयों की मजबूती से विजय संकल्प 2023 को पूरा कर प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाएंगे।डॉ. पूनियां ने दादरधाम में पौधारोपण कर भाजपा जयपुर देहात उत्तर व आमेर विधानसभा क्षेत्र के जालसू, रामपुरा, मानपुरा, अचरोल, आमेर शहर मंडलों की कार्यसमितियों को संबोधित किया।
भाजपा प्रदेशभर में मंडल कार्यसमितियों का आयोजन कर रही है, इसी क्रम मेंमंडल कार्यसमिति बैठकों मंे भाजपा देहात उत्तर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री बादाम देवी वर्मा, प्रधान हरदेव यादव, प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति, जिलों की कार्यसमितियां संपूर्ण होकर अब प्रदेशभर में मंडल कार्यसमितियों का आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।