मेष राशि
धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। खुद पर भी आज आप धन खर्च कर सकते हैं। सिंगल जातकों की लव लाइफ आगे बढ़ेगी।
वृषभ राशि
जल्दबाजी में आकर कोई भी काम करने से बचें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। विवाह संबंधी जातकों के लिए कुछ नए प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्रों का साथ लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि
आपको कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। दोस्तों और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जातकों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
कर्क राशि
धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर लापरवाह ना हों और अपने खान-पान पर ध्यान दें।
सिंह राशि
भौतिक सुखों का पूरा आनंद मिलेंगे। जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है। दोस्तों के साथ काफी वक्त बिताएंगे।
कन्या राशि
आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। साथ ही अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य के लिए लाभदायक होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, बोलचाल में कटुता न आने दें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी दांव पेच में फंस सकते हैं। विदेश यात्रा करने का योग बनेगा और भाइयों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आपको प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी और धनार्जन के अवसर मिलेंगे। बच्चों की ओर कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। छात्रों की चीजें याद करने की क्षमता का विकास होगा।
मकर राशि
आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति खरीद-फरोख्त करने में जल्दबाजी ना करें। लव लाइफ वालों के लिए अच्छा समय है, रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा और कार्य पूरे होंगे।
कुंभ राशि
आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव रहेगा। इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों को करने से परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। धन संचय करने में सफलता मिलेगा और माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
मीन राशि
आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर तरक्की के नए अवसरों की प्राप्ति होगी और काफी भागदौड़ भी कर सकते हैं।